हिंदी
चूरू :राजस्थान के चूरू जिले में कोरोना वायरस का शक होने पर आत्महत्या करने वाले युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट नकारात्मक मिली है।
जिला कलक्टर संदेश नायक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में खासोली गांव के 35 वर्षीय युवक ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली थी। मौके पर मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि उसे कोरोना होने का शक है।
नायक ने बताया कि शुक्रवार को युवक का सैंपल जांच के लिए बीकानेर भेजा गया था। युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई है। युवक का शव डीबी जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।
युवक जैन श्वेताम्बर स्कूल के पीछे कंदोई निवास पर चौकीदार था।(वार्ता)
:
Published : 18 April 2020, 10:32 AM IST
Topics : आत्महत्या कोरोना वायरस चूरू नकारात्मक राजस्थान
No related posts found.