हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। CM अरविंद केजरीवाल ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, मुझे कोरोना संक्रमण हुआ है। मेरे लक्षण हल्के है। फिलहाल मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे कॉन्टेक्ट में आए है, वो सब खुद को आइसोलेट कर ले और जल्दी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।
I have tested positive for Covid. Mild symptoms. Have isolated myself at home. Those who came in touch wid me in last few days, kindly isolate urself and get urself tested
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 4, 2022
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर दौरे पर थे। 2 जनवरी को उन्होने लखनऊ में एक जनसभा की थी।, 3 जनवरी को भी उन्होंने देरहादून में एक जनसभा की। वहीं इसके पहले वो नए साल के मौके पर 1 जनवरी को अमृतसर के राम तीर्थ मंदिर पहुंचे थे।
Published : 4 January 2022, 11:12 AM IST
Topics : arvind kejriwal cm Corona delhi cm infected self isolated अरविंद कजरीवाल कोरोना दिल्ली संक्रमित