हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी बारिश होने के कारण वर्षा जनित हादसों में राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 20 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई। इसके अलावा 30 से अधिक मवेशियों के भी मरने की सूचना है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि राज्य में हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर हादसे हुए हैं । सरकार ने जिला अधिकारियों को तत्काल पीडितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं ।

इसके साथ ही विकासखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में गायों के लिए बनाये गये अस्थाई बाड़ों में उनके चारे आदि की व्यवस्था करायें । बारिश के चलते पानी भरने से पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा हो गई है। बारिश के कारण गोवशं के बीमार होने से उनके मरने की सूचना है। लखनऊ और आसपास के इलाकों में कल सुबह से लगातार बारशि हो रही है और अभी यह सिलसिला जारी है।
यह भी पढ़ें: समस्तीपुर के 30 गांव बाढ़ से प्रभावित
बारिश के चलते जिलाधिकारी कोशल राज शार्मा के आदेश पर लखनऊ में 12 तक के सभी स्कूल आज बंद हैं। बारिश के चलते अनेक स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिन तक बारिश होने की चेतावनी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में हादसों की आशंका के चलते संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गये हैं ।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में रातभर बारिश के बाद तापमान गिरा
सूत्रों के पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में दैवीय आपदाओं में कम से कम 20 लोगों की मृत्यु होने की सूचना है। बिजली गिरने से सोनभद्र और कौशांबी में 3-3 और भदोही और लखनऊ में दोजौनपुर में 1-1 व्यक्ति की मृत्यु हुई हैं। इसके अलावा अमेठी, बाराबंकी ललितपुर कौशांबी पीलीभीत बांदा गोरखपुर में एक-एक और, बलिया में तीन लोगों की वर्षाजनित हादसों में मृत्यु हुई हैं। भारी बारिश और बाढ़ के चलते 30 से अधिक पशुओं की भी मौत होने की सूचना हैं।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज से बलिया तक गंगा खतरे के निशान से ऊपर
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने गुरुवार रात प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी। इस बीच कुछ स्थानों पर भारी से भारी की चेतावनी भी दी थी। इसके अलावा 28 और 29 सितम्बर को पर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। (वार्ता)
Published : 27 September 2019, 11:50 AM IST
Topics : Barabanki environment India Lucknow uttar pradesh weather उत्तर प्रदेश बारिश मवेशियों मृत्यु