हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रातभर हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा। सफदरजंग वेधशाला में 23.4 मिमी और पालम वेधशाला में 33.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक ने आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। (भाषा)
Published : 22 September 2019, 3:18 PM IST
Topics : Delhi environment India temperature weather तापमान दिल्ली बारिश भारत राजधानी
No related posts found.