महराजगंज में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से अकाल मौतों का सिलसिला जारी, फरेंदा में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, जानिये ये अपडेट

महराजगंज जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के देवपुर चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। पढ़े पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 July 2023, 12:25 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): जनपद में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन जीवन पर भारी पड़ रहा है। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में फरेंदा गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। इस सड़क हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। 

घटना की जानकारी और महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के देवपुर निवासी सुभावती (55) रविवार की शाम करीब छह बजे हाइवे पार कर रही थी। उसी दौरान वह सोनौली से गोरखपुर जा रहे अज्ञात पिकअप की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

पुरन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

महिला के मौत से घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

No related posts found.