हिंदी
पुरैना (महराजगंज): घुघली थाना क्षेत्र के पिपराइच उर्फ़ पचरूखिया गांव मे दुर्गा मंदिर के पास हनुमान मंदिर का निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन करके शिलान्यास किया।
इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्य मनोज कुमार कन्नौजिया ने बताया कि मंदिर कमेटी की बैठक में यह कार्ययोजना बनी थी कि दुर्गा मंदिर के आसपास हनुमान मंदिर और साथ ही शनि मंदिर का निर्माण कार्य कराया जाना है।
इसको लेकर शुक्रवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण सिंह के द्वारा भूमिपूजन करके शिलान्यास किया गया।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख घुघली श्रवण सिंह, मनोज कुमार कन्नौजिया, दुर्गा मंदिर के महंथ अनिल तिवारी, सुबाष उपाध्याय, जोगेंद्र विश्वकर्मा, शैलेन्द्र तिवारी, गोपी यादव, बी डी सी संतोष चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
Published : 10 May 2024, 2:37 PM IST
Topics : bhoomi pujan temple घुघली पिपराइच भूमिपूजन महराजगंज हनुमान मंदिर