हिंदी
लखनऊः गोरखपुर के आसपास 5 संदिग्धों के लेकर अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल से सटे सभी 7 जिलो को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही त्योहारों के मद्देनजर सभी जगह पर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
बता दें कि महाराजगंज-नेपाल बॉर्डर से पकड़े गए संदिग्ध पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का बयान आया है। पकड़ा गया संदिग्ध कश्मीर का युवक था एसएसबी ने पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया है।
गोरखपुर के एसएसपी ने सभी पुलिस अफसरों को निर्देश जारी कर संदिग्धों पर नजर रखने की हिदायत दी है। साथ ही, जांच अभियान चलाने की निर्देश जारी किए हैं। जारी किए गए अलर्ट में कोई विशेष इनपुट नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि नेपाल से सटे सभी जिलों को सतर्कता बरतने के लिए गए निर्देश दिए हैं।
Published : 17 October 2019, 6:26 PM IST