लखनऊ: यूपी में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर कांग्रेस ने की अब ये मांग

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती पर लगातार विवाद गहराता जा रहा है और इसमें हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है। ऐसे में इस मुद्दे पर राजनीति भी खूब गरमा रही है। अब कांग्रेस ने इसी भर्ती मामले को लेकर सरकार से नई मांग की। जानिये, क्या चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस विधानमंडल नेता आराधना शुक्ला
कांग्रेस विधानमंडल नेता आराधना शुक्ला


लखनऊ: यूपी में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती पर उठ रहे विवादों के बीच कांग्रेस विधानमंडल नेता आराधना शुक्ला ने पूरी भर्ती की हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराये जाने की मांग उठाई है। उन्होमने कहा कि यूपी में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में बङे पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। यूपी पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर न उम्मीदवारों को भरोसा है और न हमें। ऐसे में पूरे मामलें की जांच किसी सीटिंग न्यायधीश की निगरानी में कराई जाये। यह मांग 

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता ने कहा की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 1 दिसंबर 2018 में जारी किया गया। मगर इसमें पासिंग मार्क्स का जिक्र नही किया गया। फिर जनवरी 2019 में लिखित परीक्षा कराई गई। जिसके बाद जब उत्तरकुंजी जारी की गई। जिसमे गलत सवाल पूछे जाने का पता चला। मगर सरकार ये नहीं बता रही है कि जिन अफसरों ने गलत सवाल पूछे, उन पर क्या कारवाई की गई है।

कांग्रेस नेता ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने कई बार इस सवाल को यूपी विधानसभा में भी उठाया। मगर सरकार ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को साफ-सुथरा बताते हुए सभी आरोपों को नकार दिया।

उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती का ये महाघोटाला तब सामने आया, जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामलें को उठाया। आने वाले समय में हम इस मुद्दें को जोर-शोर से उठायेगें।










संबंधित समाचार