हिंदी
पुडुचेरी: मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के करीबी माने जाने वाले विधायक ए जॉन कुमार के इस्तीफे के बाद उपजे सियासी संकटों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज अबसे थोड़ी देर पहले पुडुचेरी के दौरे पर पहुंच गये हैं। राहुल यहां मछुआरों के समुदाय से बातचीत करने के अलावा कॉलेज जाकर के छात्रों से भी मिलने वाले हैं।
पुडुचेरी में राहुल गांधी के आज कई कार्यक्रम हैं। छात्रों और मछुआरों से मिलने के बाद राहुल गांधी शाम को सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। अल्पमत में आई सरकार को लेकर राहुल गांधी इस दौरे पर कैसी रणनीति अपनाते हैं और क्या बोलते है, इस सब पर भी सभी की नजरें टिकी हुईं है।
यहां के कामराज नगर सीट से विधायक ए जॉन कुमार के इस्तीफा के बाद पुदुच्चेरी में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है क्योंकि राज्य में अब कांग्रेस की गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई है। अब तक कुल चार विधायकों के इस्तीफे के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस का संख्या बल 10 रह गया है, जिसमें अध्यक्ष भी शामिल हैं।
Published : 17 February 2021, 2:09 PM IST
Topics : fishermen community public meeting Puducherry Rahul Gandhi कांग्रेस चुनाव जनसभा पुडुचेरी राहुल गांधी