MP Crisis: मध्य प्रदेश के सियासी ड्रामे का असर बेंगलुरु में, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लिए गए हिरासत में

डीएन ब्यूरो

मध्य प्रदेश के सियासी ड्रामे के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ ही डीके शिवकुमार समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह
धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह


बेंगलुरुः मध्य प्रदेश के ड्रामे के बीच बेंगलुरु से एक बड़ी खबर आई है। बेंगलुरु में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के अलावा डीके शिवकुमार समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः SC on MP Crisis- मध्य प्रदेश सियासत पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बड़ी खबर.. 

बता दें कि सभी नेता बेंगलुरु के रिजॉर्ट के पास धरने पर बैठे थे। हिरासत में लिए गए दिग्विजय सिंह ने पुलिस स्टेशन में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और उन्हें विधायकों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। वहीं आज सुप्रीम कोर्ट में फ्लोर टेस्ट को लेकर दर्ज की गई याचिका की सुनवाई होगी। मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 21 विधायक यहां रिसोर्ट में ठहरे हुए हैं, जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है लेकिन विधानसभा अध्यक्ष पी एन प्रजापति ने अभी तक इस्तीफे मंजूर नहीं किए हैं। बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य में श्री कमलनाथ की अगुवाई वाली सरकार खतरे में है और राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री को सदन में बहुमत साबित करने के निर्देश दिए हैं।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि राज्य में भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। हमारी अपनी राजनीतिक रणनीति है, हम जानते हैं कि स्थिति को कैसे संभालना है। वह (दिग्विजय सिंह) यहाँ अकेला नहीं है। मैं यहाँ हूं। मुझे पता है कि उसे कैसे सपोर्ट करना है। 










संबंधित समाचार