हिंदी
नई दिल्ली: लोकसभा 2019 का समय नजदीक आ रहा है और सभी राजनीति पार्टियां अपनी अपनी तरफ से चुनाव जीतने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए काफी रैलियां भी आयोजित की जा रही है और अब इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात के वलसाड जिले में जनसभा संबोधित कर लोकसभा के चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे। पार्टी के प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि वलसाड जिले के लालडुंगरी गांव में गुरुवार को राहुल ‘जन आक्रोश रैली’ को संबोधित करेंगे।
यहीं से कांग्रेस को मिली थी सत्ता
राहुल का 2017 विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला गुजरात दौरा होगा। गौर हो कि इसी गांव से 1980 में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और राहुल की दादी इंदिरा गांधी, 1984 में पिता राजीव गांधी और 2004 में मां सोनिया गांधी चुनाव प्रचार की शुरुआत करके सत्ता हासिल की थी।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी का मानना है कि लाल डूंगरी से प्रचार की शुरुआत करना देश पर शासन करने के लिए अच्छा शगुन है. दक्षिण गुजरात क्षेत्र के कई दूरदराज के गांव में केवल कांग्रेस के हाथ के निशान को ही लोग पहचानते हैं और केवल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ही याद करते हैं।
यह भी पढ़ें: आज ही के दिन भगत सिंह,राजगुरु एवं सुखदेव को एक जेल में फांसी दी गयी थी..
भाजपा भी मानती है इस सच को
भाजपा भी कहीं ना कही इस बात को मानती है कि इस क्षेत्र में कांग्रेस का प्रभाव है। इसलिए भाजपा ने राहुल गांधी की रैली से एक दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बुधवार को वहां भेजा और उन्होंने वहां 4,000 से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए राज्य प्रमुख जीतू वघानी की मौजूदगी में बैठक की।
Published : 14 February 2019, 12:19 PM IST
No related posts found.