हिंदी
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने आराेप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की स्वायत्तता को नष्ट कर रहे हैं और इसके विरोध में पार्टी देश भर में आज सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन कर रही है।
यह भी पढ़ें:CBI मामले पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में जांच पूरी करे CVC
पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने इस संदर्भ में प्रदेश इकाइयों काे पत्र लिखकर 11 बजे से प्रदर्शन शुरू करने को कहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कल शाम संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि विरोध प्रदर्शन सीबीआई में सरकार के अवैध हस्तक्षेप के खिलाफ है।
यह भी पढ़ें: सीबीआई को पिंजरे में कैद तोता समझने की भूल कर बैठी सरकार
गौरतलब है कि कांग्रेस सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने और उनकी जगह एम नागेश्वर राव को अंतरिम निदेशक बनाने को असंवैधानिक बता रही है।
Published : 26 October 2018, 12:21 PM IST
Topics : आलोक वर्मा कांग्रेस केन्द्रीय जांच ब्यूरो प्रदर्शन मोदी सरकार राकेश अस्थाना राहुल गांधी सीबीआई
No related posts found.