Congress: प्रियंका गांधी ने कहा किसानों के हितों की बात विज्ञापनों और बिलबोर्ड तक सीमित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में किसानों के हितों की बात केवल विग्यापनों और बिलबोर्ड तक ही सीमित है ।

Updated : 25 September 2019, 3:57 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में किसानों के हितों की बात केवल विग्यापनों और बिलबोर्ड तक ही सीमित है। प्रियंका ने सहारनपुर में किसान और उसके बेटे की आत्महत्या की मीडिया रिपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए किसानों की दुर्दशा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खिंचायी भी की। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि किसान और उसके बेटे ने बिजली विभाग और पुलिस के कथित उत्पीड़न की वजह से आत्महत्या कर ली।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रभारी वाड्रा ने हिंदी में ट्वीट किया उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान हित की बात केवल विग्यापन और बिलबोर्ड तक सीमित है। किसानों को उनके पैसे का भुगतान नहीं हो रहा। बिजली ढंग से आती नहीं लेकिन उनके बिजली के बिल बढ़ा दिए गए। कर्जमाफी के नाम पर छला गया और उनका अपमान भी किया जा रहा है। (वार्ता)

Published : 
  • 25 September 2019, 3:57 PM IST

Advertisement
Advertisement