Comeback in WWE: मां बनने के बाद WWE में Ronda Rousey का धमाकेदार कमबैक, इन 5 रेसलर्स को चखाया हार का स्वाद

WWE की सुपरस्टार रेसलर Ronda Rousey के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। मां बनने के बाद Ronda Rousey ने WWE में धमाकेदार कमबैक किया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 January 2022, 6:23 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: WWE की सुपरस्टार  रेसलर  Ronda Rousey के फैंस के लिए खुशखबरी आई है।  मां बनने के बाद Ronda Rousey ने WWE में का धमाकेदार कमबैक किया है। वुमेन्स रेसलिंग की लीजेंड Ronda Rousey ने Royal Rumble एपिसोड से WWE में वापसी की है। इस एपिसोड में उन्होंने  पहले के मुकाबले में बेहद शानदार जीत हासिल की है।

Ronda Rousey ने शनिवार को खेले गए Royal Rumble मुकाबले में इस समय की WWE चैम्पियन Charlotte Flair को हराया है। इसके अलावा सोमवार को होने वाले RAW के इवेंट मैच में भी Ronda Rousey शामिल होगी।

WWE में Ronda Rousey का कमबैक कई दूसरी फीमेल रेसलर्स को रास नहीं आया। जिसमें से एक  Alexa Bliss भी है।  Alexa Bliss ने ताना मारते हुए ट्वीट कर लिखा Ronda Rousey का कमबैक अनचाहा सरप्राइज है। हालांकि बाद में उन्होंने अपना ये ट्वीट डिलिट कर दिया।  

बता दें कि शनिवार को हुए Royal Rumble मुकाबले में Ronda Rousey ने चैम्पियन Charlotte Flair के साथ  Natalya, Brie Bella, Nikki A.S.H., Shotzi को हराकर मैच की ट्रॉफी अपने नाम की। 

मालूम हो कि 35 साल की Ronda Rousey फेमस रेसलर होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस और ओलंपिक मेडलिस्ट भी हैं।