पीएम नरेन्द्र मोदी पर लिखित डा. बिंदेश्वर पाठक की किताब “द मेकिंग ऑफ ए लिजेंड” का मोहन भागवत ने किया विमोचन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित कॉफी टेबल बुक “द मेकिंग ऑफ ए लिजेंड” का विमोचन बुधावार को राजधानी नई दिल्ली में एक शानदार समारोह में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘सुलभ स्कूल ऑफ सोशल चेंज थ्रू नॉन-वाइलंस’ द्वारा किया गया। इस किताब का विमोचन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में किया।

Updated : 12 July 2017, 11:52 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित कॉफी टेबल बुक 'द मेकिंग ऑफ ए लिजेंड' का विमोचन राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने आज राजधानी में किया। यह पुस्तक देश के प्रख्यात समाज सुधारक और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डा. बिंदेश्वर पाठक ने लिखी है। इसमें पीएम मोदी की जीवन यात्रा को चित्रों के माध्यम से संजोया गया है। 

समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष बल्देव भाई शर्मा, डा. पाठक की पत्नी एवं प्रख्यात समाजसेविका अमोला पाठक सहित तमाम केन्द्रीय मंत्री, सांसद व विभिन्न देशों के राजदूत मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि पीएम मोदी और डा. पाठक दोनों स्वच्छता के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। यह अनुकरणीय प्रयास है।

भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन एक मिसाल है। उन्होंने देश में हर कमजोर और पंक्ति में खड़े हर आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। शाह ने कहा कि पिछले 70 सालों में देश में बातें तो बहुत हुई लेकिन काम सिर्फ मोदी ने किया।

डाइनामाइट न्यूज़ के कैमरे में समारोह: 

समारोह में मौजूद केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, सांसद शिव प्रताप शुक्ला, ओम माथुर व अन्य
समारोह स्थल पर आते संघ प्रमुख मोहन भागवत व डा. बिंदेश्वर पाठक
समारोह को संबोधित करते हुए डा. बिंदेश्वर पाठक
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथि
समारोह में शिरकत करने जाते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

Published : 
  • 12 July 2017, 11:52 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement