हिंदी
महराजगंजः पनियरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा कुँआचाप में बेघर पशुओं को रखने के लिए सरकार के द्वारा एक गौशाला का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण पूरा हो चुका लेकिन आज तक उसमें पशुओं के रहने की उचित व्यवस्था नहीं है ना ही किसी प्रकार पानी पीने की कोई सुविधा है।
यह भी पढ़ें: आफत बन कर बरस रही बारिश, ढह रहे मकान के छत
इस गोशाला को बनाने के लिए सरकार ने लाखों रुपए खर्च किए हैं। यह उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा एक विशेष योजना के रूप में बनाया गया था। आज इसकी हालत कई ज्यादा बदतर हो चुकी है।
लोगों का कहना है कि जब से यह गोशाला बना है तब से आज तक इसमें एक भी पशु नहीं आया है और ना ही किसी चौकीदार या देख रेख करने की व्यक्ति की नियुक्ति की गई है। सिर्फ गोशाला के नाम पर एक जमीन और उस पर एक गेट लगा दिया गया है। जहां ना जानवरों का पता है और ना ही किसी रखवाले का।
Published : 30 September 2019, 3:21 PM IST