हिंदी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों के साथ ही प्रयागराज में आज जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है।
सोमवार को सुबह से ही बादलों ने अपना डेरा जमा लिया।आसमान में घने बादलों के कारण दिन में रात की तरह अंधेरा छाया रहा। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलानी पड़ी।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई है। घूरपुर और बारा में हल्की बारिश की सूचना है। (वार्ता)
Published : 23 January 2023, 2:57 PM IST
Topics : अंधेरा उत्तर प्रदेश जम्मू कश्मीर प्रयागराज बादल विक्षोभ
No related posts found.