हिंदी
फरेंदा(महराजगंज): देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन पर सिविल कोर्ट फरेंदा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज फरेंदा अखिल कुमार निझावन ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा की डाँ राजेंद्र प्रसाद का जीवन एक दर्शन है जिसे आत्म मंथन करने कीं जरूरत है। वह अधिवक्ता थे यह बड़ी बात है आज भी यह वर्ग समाज का आईना है।
सिविल बार फरेंदा के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा की डाँ राजेंद्र प्रसाद महान व्यक्तित्व थे सरकार स्तर पर वह भले ही उपेक्षित हो लेकिन प्रबुद्ध वर्ग में हमेशा आदर्श रहेंगे। कार्यक्रम के पहले सभी अधिवक्ताओ ने डाँ0 राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किए।
उसके बाद सम्बोधन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष एस0 एम0 श्रीवास्तव, राम सहाय गुप्त, अरविन्द मिश्र, डी0 एन0 चतुर्वेदी, सत्येंद्र सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज मिश्र, अनिल पासवान, अनिल मौर्या, विनय श्रीवास्तव, अजीत मणि के आलावा प्रदीप श्रीवास्तव, अरविन्द उपाध्याय, प्रदीप मौर्या, मृदुल यादव, आशुतोष गोस्वामी, सनत त्रिपाठी व आशुतोष राना सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया।
Published : 3 December 2023, 4:34 PM IST
No related posts found.