हिंदी
भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मोहन यादव को अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुनकर सबसे अच्छा कदम उठाया है।
शर्मा ने यादव को बधाई देते हुए कहा, ''पार्टी ने एक सामान्य और अच्छे कार्यकर्ता को विधायक दल का नेता चुना है।’’
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं पहले दिन से मीडिया से कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, अमित शाह जी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का नेतृत्व मध्य प्रदेश के लिए सबसे अच्छा कदम उठाएगा।''
ओबीसी नेता यादव को सोमवार शाम को भोपाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, जिससे उनके लिए मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
Published : 11 December 2023, 9:20 PM IST
No related posts found.