हिंदी
छत्तीसगढ़: विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ की 18 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
सुबह एक बजे तक सभी 18 विधानसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 56.58 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले चरण का मतदान जारी

सुबह 9 बजे तक बीजापुर में 2.41 प्रतिशत, नाराय़मपुर में 4.36, अंतागढ़ में 8.3, भानुप्रतापपुर में 9, कांकेर में 10, दंतेवाड़ा में 11, बस्तर में 7, खैरागढ़ में 13, मोहलामानपुर में 18, कोंडागांव में 16, कोंटा में 7, केशकाल में 14 प्रतिशत मतदान हुआ है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में चिंतागुफा पोलिंग बूथ पर व्हील चेयर के जरिए वोट डालने पहुंचा दिव्यांग युवक, कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है मतदान।
Dantewada: A differently-abled person reaches Chintagupha polling booth to cast his vote in the first phase of #ChhattisgarhAssemblyElections2018 pic.twitter.com/Gcr545vs0B
— ANI (@ANI) November 12, 2018
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण की, 10 सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ वहीं आठ सीटों पर एक घंटे बाद, आठ बजे मतदान प्रारंभ हुआ।
Published : 12 November 2018, 10:57 AM IST
Topics : 70 प्रतिशत वोटिंग छत्तीसगढ़ नक्सली पहला चरण पोलिंग बूथ मतदान विधानसभा चुनाव संवेदनशील मतदान केंद्र सुरक्षाबल
No related posts found.