हिंदी
नई दिल्लीः आज दोपहर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण की अवधि 4 घंटे 21 मिनट रहेगी। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण पंचांग के अनुसार 30 नवंबर को लगने जा रहा है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा का पर्व भी है। ग्रहण का समय भरतीय समयानुसार दोपहर 01 बजकर 04 मिनट पर एक छाया से पहला स्पर्श होगा। दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर परमग्रास चंद्रग्रहण होगा और शाम 05 बजकर 22 मिनट पर उपच्छाया से अंतिम स्पर्श करेगा।
आज के दिन आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरुरत है। जानें कौन सी हैं वो बातें।
- ग्रहण को नग्न आंखों से कभी नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के समय ना ही खाना बनाना चाहिए और ना ही खाना चाहिए। ग्रहण के बाद स्नान करने से उसका प्रभाव कम हो जाता है।
- चंद्र ग्रहण के बाद बासी खाना या रात का बचा हुआ भोजन नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण के समय कभी बाल और नाखून न कटवाएं, इस समय कोई सिलाई-कढ़ाई का काम न करें। इस दौरान किसी धारीदार चीज और सुऊ से भी दूर रहें।
- ग्रहण काल के वक्त मांस या शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ग्रहण काल की अवधि में नींद लेने से भी बचना चाहिए।
Published : 30 November 2020, 10:46 AM IST
Topics : Chandra Grahan 2020 Hindu Rituals चंद्र ग्रहण हिंदू धर्म
No related posts found.