हिंदी
ठाणे: केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्यों को ‘लखपति’ बनाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने ठाणे जिले के शाहपुर में महिलाओं की एक दिवसीय कार्यशाला और एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। समारोह में 25,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
सिंह ने कहा, 'भारत में 86,000 स्वयं सहायता समूह हैं जिनमें 9 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। पिछले आठ वर्ष में, सरकार ने इन महिलाओं को 6.26 लाख करोड़ रुपये वितरित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि एसएचजी की प्रत्येक सदस्य को लखपति बनाया जाए। हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। देश में 'लखपति दीदी' कार्यक्रम लागू किया जा रहा है।”
सिंह ने कहा कि ठाणे जिले में एसएचजी की महिला सदस्यों की आय बढ़ेगी और जिले की जीडीपी में सुधार होगा।
Published : 8 March 2023, 6:35 PM IST
No related posts found.