हिंदी
नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने लोक सभा चुनाव से ठीक पहले भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ़ रावण को Y+श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। चंद्रशेखर को CRPF की सुरक्षा दी जायेगी। भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भीम आर्मी चीफ़ आजाद के खिलाफ अलग-अलग मामलों से जुड़े 38 मुक़दमे दर्ज हैं।
केंद्र सरकार ने राज्यसभा चुनाव में क्रासवोटिंग करने वाले सपा के बाग़ी विधायकों को सुरक्षा से नवाजने के बाद भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर को भी सुरक्षा देने का ऐलान किया।
चंद्रशेखर पहले समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रयास कर रहे थे लेकिन सपा से बात नहीं बनने के बाद वे अब अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं।
Published : 27 March 2024, 12:13 PM IST
Topics : Chandrashekhar Azad New Delhi Y Security Y श्रेणी की सुरक्षा केंद्र सरकार चंद्रशेखर आज़ाद नई दिल्ली भीम आर्मी चीफ