हिंदी
नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी हो चुका है और इस साल पिछले साल के मुकाबले 0.65 प्रतिशत बच्चे अधिक पास हुए हैं। हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इन परिणामों में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का पासिंग पर्संटेज 6.4 फीसद ज्यादा रहा है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6.40 प्रतिशत ज्यादा है। इस साल कुल 17,00,041 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी।
सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 7126 केंद्र बनाए गए थे। सीबीएसई देश का इकलौता ऐसा बोर्ड है, जो 200 विषयों की परीक्षा आयोजित करवाता है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की कुल 1,10,50,267 कॉपियां चेक की गई थीं।
सभी छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते है।
Location : New Delhi
Published : 13 May 2024, 11:43 AM IST
No related posts found.