हिंदी
नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे आज जारी नहीं होंगे। सीबीएसई की तरफ से अधिसूचना जारी कर यह बताया गया है। दोपहर से ही सोशल मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही थी कि आज सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई बोर्ड 10वीं के रिजल्ट घोषित करेगा।
इस पर सीबीएसई की पीआरओ रमा शर्मा ने बताया, कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपुष्ट खबरें चल रही हैं कि आज 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी होंगे। सभी प्रधानाध्यापक, छात्र, अभिभावक और लोगों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा परिणाम आज नहीं जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर के हिमांशु गौरव सिंह यूपी में अव्वल तो दिल्ली के शुभन ऑल इंडिया टॉपर
ज्ञात हो कि 12वीं की तरह ही सीबीएसई ने दसवी के लिए भी रिजल्ट जारी करने की तारीख की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। हालांकि बीते सालों में सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी होने के 2-3 दिन बाद 10वीं के नतीजे भी जारी करता रहा है। जिससे सोशल मीडिया पर यह भ्रम तेजी से फैलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र रिजल्ट को ऑफिशल वेबसाइट्स results.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देख सकते हैं।
Published : 5 May 2019, 4:15 PM IST
No related posts found.