हरियाणाः हिसार में कार नहर में गिरी, तीन की मौत

हरियाणा में पीपला पुल के पास एक कार के नहर में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पूरी ख़बर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 14 January 2023, 7:16 PM IST
google-preferred

हिसार: हरियाणा में पीपला पुल के पास एक कार के नहर में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ।

बास थाने के प्रभारी पवित्र कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान कृष्ण (36), राकेश (50) और मुकेश (47) के तौर पर हुई है। उनके मुताबिक, वे सभी सोनीपत जिले के गढ़ी उजला खान गांव के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि वे पंजाब से अपने गांव लैट रहे थे।

हादसे में एक अन्य शख्स जख्मी हुआ है जिसे हांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सिविल अस्पताल भेजा गया है।

Published : 
  • 14 January 2023, 7:16 PM IST

Advertisement
Advertisement