हिंदी
नौतनवा (महराजगंज): नौतनवा के गांधी चौक पर रविवार को कन्टेनर ट्रक की चपेट में आने से प्रतिष्ठित व्यापारी 55 वर्षीय जगदीश जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
नौतनवा एसओ मनोज राय ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि सुबह 7 बजे के करीब कंटेनर गाड़ी की चपेट में आने से नौतनवा निवासी जगदीश जायसवाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है।
पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Published : 25 February 2024, 12:52 PM IST
Topics : businessman Nautanwa गांधी चौक दर्दनाक हादसा नौतनवा महराजगंज