
ला पाज़: मैक्सिको में एक बस तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन से जा टकराई जिसके कारण नौ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: International- कोलंबिया में तेल पाइपलाइन में हमले से गुआमुएस नदी दूषित
स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
समाचार पत्र एल फिनानसिएरो के मुताबिक यह दुर्घटना क्यूरेटारो प्रांत में उस समय हुई जब एक बस रेल की पटरी को पार करने की कोशिश कर रही थी तभी अचानक एक तेज रफ्तार वाली ट्रेन की चपेट में आ गई।
घायलों में छह की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Donald Trump- तुर्की को हदें पार ना करने की दी धमकी
घायलों में बस का चालक भी शामिल है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।(वार्ता)
Published : 12 October 2019, 11:12 AM IST
Topics : International mexico Road Accident Train अंतर्राष्ट्रीय ट्रेन बस मैक्सिको ला पाज सड़क हादसा