हिंदी
बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर जिले के स्याना क्षेत्र में गत तीन दिसम्बर को चिंगरावठी गांव में गोकशी को लेकर हुऐ बवाल के दौरान पुलिस निरीक्षक सुबोघ कुमार सिंह पर गोली चलाने वाले प्रशांत नट को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को यहां बताया कि प्रशांत नट को बुलन्दशहर एवं गौतमबुद्धनगर जिले की सीमा से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर हिंसा: गोकशी को लेकर भीड़ में मचे उपद्रव का अब सीन रिक्रिएट से उठेगा पर्दा
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रशांत नट को पुलिस अधिकारी चिंगरावठी पुलिस चौकी ले गऐ। उन्होंने बताया कि प्रशांत नट ने तीन दिसम्बर को हुई घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि प्रशांत नट ने घटनाक्रम के पूरे विवरण की जानकारी दी। उसने युवक सुमित को गोली लगने और सुबोध कुमार सिंह की पिस्टल छीन कर उसे गोली लगने के बाद पुलिस की गाड़ी में आग लगाने तक की पूरी बात बताई।
यह भी पढ़ें: जानिए, पूर्व आईएएस अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से क्यों मांगा इस्तीफा
पुलिस आरोपी से अभी भी पूछताछ कर रही हैं। गौरतलब है कि गत तीन दिसम्बर को बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में गोकशी की घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प में गोली लगने से कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह और सुमित नामक युवक की मृत्यु हो गई थी। इस घटना में पुलिस अब तक 26 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Published : 28 December 2018, 12:43 PM IST
Topics : bulandshahr violence आरोपी गिरफ्तार गोली प्रशांत नट बुलंहशहर हिंसा शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह
No related posts found.