हिंदी
लखनऊ: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अब सोशल मीडिया पर आ गई हैं। इस बात की जानकारी पार्टी ने खुद दी है और ट्विटर हैंडल के बारे में भी बताया है।
Press release issued by Bahujan Samaj Party dated 6th February 2019. Regarding Twitter handle. pic.twitter.com/gN96iYtygE
— Mayawati (@SushriMayawati) February 6, 2019
बीएसपी अध्यक्ष मायावती का ट्विटर हैंडल सुश्री मायावती के नाम से बनाया गया है। इस अकाउंट में लखनऊ के 9, मॉल एवेन्यू का पता दिया गया है। बता दें कि यह उनका आवास है और बीएसपी का सेंट्रल कैंप कार्यालय भी यहीं से चलाया जाता है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा कदम, 1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए SIT गठित

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार के 40 लाख कर्मचारियों की आज से ‘महा हड़ताल’, धारा 144 लागू
इस संबंध में बीएसपी की तरफ से प्रेस नोट जारी किया गया है। यह प्रेस नोट बुधवार को जारी किया गया और इसमें लिखा गया है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने पहली बार ट्विटर के माध्यम से भी लोगों व मीडिया से संवाद करने का फैसला किया है। उनका ट्विटर अकाउंट @SushriMayawati है।
Published : 6 February 2019, 11:19 AM IST
No related posts found.