हिंदी
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के करीब 40 लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन समेत कई मांगों को लेकर आज से हड़ताल पर चले गए हैं। लखनऊ में हड़ताल और धरना को देखते हुए धारा 144 लगाई गई है।
6 से 12 फरवरी तक होने वाली हड़ताल को प्रदेश के अधिकतर बड़े कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया है। महा हड़ताल का यह ऐलान कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के संयोजक ने किया है।
यह भी पढ़ें: यूपी: योगी सरकार ने लागू किया एस्मा..अब 6 माह तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे शिक्षक..
राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के मद्देनजर योगी सरकार ने एस्मा लगा दिया है। एस्मा लगाने के बाद भी कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच हड़ताल के फैसले पर अडिग है। बता दें कि आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) हड़ताल को रोकने के लिए लगाया जाता है। इसके उल्लंघन पर पुलिस किसी को भी गिरफ्तार कर सकती है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने एक बार फिर भरी हुंकार
हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के अफसरों ने दो महीने तक कर्मचारी नेताओं को पेंशन के नाम पर केवल गुमराह किया। हड़ताल पर जा रहे उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारियों की मांग है पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाए।
Published : 6 February 2019, 10:18 AM IST
No related posts found.