बृजभूषण शरण सिंह को लेकर बड़ी खबर, यौन शोषण के मामले में कोर्ट ने तय किये आरोप

महिला पहलवानों के यौन शोषण से जुड़े दो मामलों में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय किये गये हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 May 2024, 5:33 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बृजभूषण शरण सिंह को बड़ा झटका लगा है। बृजभूषण के खिलाफ कोर्ट ने तीन धाराओं में आरोप तय किये हैं।

अब 21 मई को अदालत में सजा पर बहस होगी।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसी मामले में उनके खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीन धाराओं में आरोप तय किये हैं।

कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धारा 354, 354 ए और 506 (1) के तहत आरोप तय किये हैं।

Published : 
  • 10 May 2024, 5:33 PM IST