“तुम्हारी हत्या का इंतजाम हो चुका है… खुद को बचा सकते हो, तो बचा लो”, पूर्व सांसद बृजभूषण और विधायक बेटे को मिली धमकी
यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने कहा कि हत्या का इंतजाम हो चुका है। कोतवाली नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।