हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी के बाद काम में जोर शोर से जुट गई है। अनुष्का शर्मा और एक्टर वरुण धवन की आनेवाली फिल्म सुई धागा में अनुष्का का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म के इस पहले लुक में अनुष्का कढ़ाई का काम करते हुए नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद सामने आया अनुष्का शर्मा का डरावना चेहरा, उड़े सबके होश
कढ़ाई की इस फोटो को अनुष्का ने अपने इस्टांग्राम पर शेयर किया है। उनके इस फोटो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। शेयर फोटो के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा कि 'कतरन से बुनी कहानी पैबंद लगा के है सुनानी'।
यह भी पढ़ें: बोल्ड सीन से भरपूर हेट स्टोरी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
बता दें कि इससे पहले इस फिल्म में एक्टर वरूण धवन का पहला लुक सामने आया था। इस लुक में वरुण सिलाई मशीन पर दर्जी के रोल में कपड़े की सिलाई करते नजर आ रहे थे। इस फिल्म का डायरेक्शन शरत कटारिया कर रहे हैं। मूवी इसी साल गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Published : 29 January 2018, 1:32 PM IST
Topics : अनुष्का शर्मा कढ़ाई बॉलीवुड विराट कोहली सुई धागा
No related posts found.