शादी के बाद सामने आया अनुष्का शर्मा का डरावना चेहरा, उड़े सबके होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधी है। शादी के बाद अनुष्का का एक नया डरावना लुक सामने आया है जिसे देखने के बाद कोई भी आश्चर्य भी पड़ सकता है।

Updated : 10 January 2018, 11:07 AM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की आनेवाली फिल्म ‘परी’ का  टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर में आप देख सकते हैं कि अनुष्का कितनी डरावनी लग रही है।  इस मूवी में अनुष्का एक चुड़ैल के किरदार में नजर आ आएंगी।

फिल्म परी के इस डरावने  लुक वाले टीजर को अनुष्का ने अपने ट्व‍िटर अकाउंट  पर शेयर किया गया है। अनुष्‍का ने इस डरावने लुक के साथ लिखा है...स्वीट ड्रीम्स। इस टीजर में अनुष्का के चेहरे पर कई तरह के कटने के निशान है और आंखों में खून नजर आ रहा है जिसकी वजह से वो और भी डरावनी लग रही है। 

 

टीजर के अंत में फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ है, यह फ‍िल्‍म 2 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Published : 
  • 10 January 2018, 11:07 AM IST

Related News

No related posts found.