हिंदी
ओंटोरियो: कनाडा के मिसिसोंगा शहर में एक भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका हुआ। इस धमाके में करीब 15 लोग जख्मी हो गये हैं। इनमेम से 3 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
धमाके के बाद आसपास का इलाका सील कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल बलास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका गुरुवार की रात स्थानीय समयानुसार 10.30 बजे हुआ।
धमाके के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधऱ-उधर भागने लगे।
Published : 25 May 2018, 10:52 AM IST
Topics : ओंटारियो कनाडा घायल ब्लास्ट भारतीय रेस्टोरेंट
No related posts found.