भाजपा की महिला नेता की हत्या, राजमार्ग पर फेंका शव, जानिये पूरी वारदात

भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता की कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी और शव को सोमवार को असम के गोलपाडा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 17 पर फेंक दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 June 2023, 4:30 PM IST
google-preferred

गोलपाडा: भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता की कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी और शव को सोमवार को असम के गोलपाडा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 17 पर फेंक दिया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भाजपा की जिला इकाई की सचिव जोनाली नाथ का शव जिले के कृष्णाई पुलिस थाना इलाके में सलपारा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाया गया।

पुलिस ने संदेह जताया है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और उसके बाद उसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेंका गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोलपाडा के एक अस्पताल में भेजा गया है।

Published : 
  • 12 June 2023, 4:30 PM IST

Related News

No related posts found.