लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची..

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 40 नाम तय कर दिए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 26 March 2019, 12:03 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 40 नाम तय कर दिए हैं। लेकिन इसमें मुरली मनोहर जोशी के अलावा मेनका और वरुण गांधी का नाम नहीं है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुरली मनोहर जोशी फिलहाल कानपुर से सांसद हैं लेकिन इस बार उन्हें कानपुर से टिकट नहीं दिया गया है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट से आडवाणी का भी नाम गायब है। 

स्टार प्रचारकों के नामों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा समेत 40 नाम शामिल है। 

Published : 
  • 26 March 2019, 12:03 PM IST

Related News

No related posts found.