
बिजनौर : उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नूरपुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड कोमेश कुमार की मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र
अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब्दुलपुर ढहना निवासी 35 वर्षीय होमगार्ड कोमेश गुरुवार देर शाम मोटरसाइकिल पर नूरपुर ड्यूटी पर जा रहा था। मुरादाबाद-नूरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उमेश को अस्पताल ले जाया गया ,जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हाे गई। उन्होंने बताया कि कोमेश नूरपुर थाने में तैनात था।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस वाहन चालक के बारे में पता लगा रही है। (वार्ता)
Published : 23 August 2019, 6:01 PM IST
Topics : Accident bijnaur Delhi India police uttar pradesh बिजनौर भारत सड़क हादसा होमगार्ड