हिंदी
पटना: बिहार विधान सभा चुनाव की 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सभी राजनीतिक पार्टियों को इस चुनाव परिणाम का इंतजार है। वहीं कुछ देर में यह साफ ही हो जायेंगा कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा।
अगर तेजस्वी यादव सीएम बनते हैं तो वो इस पद पर पहुंचने वाले बिहार के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। बता दें कि अब तक यह रिकॉर्ड 28 जनवरी 1968 से 1 फरवरी 1968 तक बिहार के कार्यवाहक सीएम रहे सतीश प्रसाद सिंह के पास था। सतीश प्रसाद सिंह 32 साल की उम्र में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे।
तेजस्वी भले ही अपने राज्य के युवा सीएम बन रहे हों, वो देश के सबसे कम उम्र के सीएम का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे। यह रिकॉर्ड पुडुचेरी के हसन फारूख के नाम है जो महज 29 साल की आयु में सीएम बने थे।
Published : 10 November 2020, 10:32 AM IST
No related posts found.