Bihar First Phase Polling: जब मतदान करने आये शख्स ने नहीं पहना था मास्क, पुलिस के टोकने पर कही ये बात

कोरोना संक्रमण के बीच बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज 71 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। कोरोना महामारी को देखते हुए बिहार की जनता को मास्क पहनकर मतदान क्रेंद पर आने के लिए कहा गया है। इसी बीच वोटिंग करने आये एक शख्स ने जब मास्क नहीं पहना तो पुलिस के टोकने पर वो उनसे ही उलझ गया।

Updated : 28 October 2020, 10:20 AM IST
google-preferred

सासाराम: कोरोना संक्रमण के बीच बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज 71 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। कोरोना महामारी को देखते हुए बिहार की जनता को मास्क पहनकर मतदान क्रेंद पर आने के लिए कहा गया है।

लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बिहार के सासाराम का बताया जा रहा है। यहां एक शख्स मतदान के लिए जब आया तो उसने मास्क नहीं पहना था। जब पुलिस ने उसे टोका तो वो पुलिस वालों के साथ ही बहसबाजी करने लगा। 

वहीं शख्स ने कहा कि जेब से निकालते समय उसका मास्क गिर गया। आगे शख्स ने कहा कि वह खुद मास्क पहनकर ही बाहर निकलता है लेकिन गिर जाने की वजह से नहीं पहन कर आया है।