हिंदी
पटनाः बिहार के जहानाबाद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर छिपाने का प्रयास भी किया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना जहानाबाद जिले के पचवाई गांव की है। मृतका की पहचान शोभा कुमारी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगा है। पुलिस ने मामले में शोभा की सास को अरेस्ट किया है।
यह भी पढ़ेंः नालंदा में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पति पर लगे गंभीर आरोप
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामले में शोभा की सास को अरेस्ट किया है। वहीं, परिवार के अन्य लोग फरार हैं। मृतका के पिता पप्पू यादव ने बताया कि 2023 में उनकी पुत्री की शादी हरेराम यादव से हुई थी। उन्होंने कहा कि हरेराम पर पहली पत्नी की हत्या का केस भी चल रहा है।
ऐसे हुआ खुलासा
रविवार को एक किसान की नजर खेत में बोरिंग के समीप कटी अंगुली पर पड़ी। इसके बाद पुलिस-प्रशासन को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने बोरिंग के आसपास खुदाई करवाई तो महिला के हाथ-पैर बरामद हुए। हाथ पर शोभा कुमारी लिखा था। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ेंः नहीं थम रहे अपराध, मुजफ्फरपुर से सामने आई ये खौफनाक वारदात
घटना पर पुलिस ने कहा कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Published : 12 February 2024, 12:37 PM IST
Topics : Bihar crime Bihar News bihar police Jehanabad Murder In Jehanabad जहानाबाद बिहार बिहार पुलिस हत्या