हिंदी
पटनाः बिहार के नालंदा में शनिवार को महिला का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं, मृतका की पहचान 29 वर्षीय ममता देवी के रूप में हुई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मामला राजगीर थाना क्षेत्र के अजात शत्रु नगर का है। मृतका के पिता राजो साहू ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दामाद बबलू साहू अक्सर उनकी पुत्री को मारता-पीटता था।
यह भी पढ़ेंः नहीं थम रहे अपराध, मुजफ्फरपुर से सामने आई ये खौफनाक वारदात
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि दामाद बबलू साहू का किसी ओर से चक्कर चल रहा था। उनकी बेटी इसका विरोध किया करती थी। जिसे लेकर दोनों में अक्सर वाद-विवाद होता रहता था। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया।
यह भी पढ़ेंः सीवान में महिला की निर्मम हत्या, सामने आई ये वजह
क्या बोला ससुराल पक्ष?
मृतका के देवर अनिल कुमार का कहना है कि सुबह-सुबह वह अपने भाई के साथ दुकान खोलने चला गया था। जब वापस घर लौटा तो कमरा बंद था। आवाज लगाने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो भाई को बुलाकर दरवाजा तोड़ा। कमरे में भाभी फंदे से लटकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी के मुताबिक, ममता और बबलू साहू के दो बच्चे हैं। घटना के वक्त बच्चे स्कूल गए हुए थे। वहीं, घटना पर राजगीर थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
Published : 10 February 2024, 4:56 PM IST