हिंदी
पटना: बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे अयान खान ने सोमवार को पटना स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। अयान की खुदकुशी से उनके परिवार और राजनीतिक हलकों में गहरा सदमा पहुंचा है।
बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे अयान ने की खुदखुशी; परिवार में छाया मातम#BiharNews #CongressLegislativePartyleader#ShakeelAhmedKhan @INCIndia pic.twitter.com/iSv7Fes5vX
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 3, 2025
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। अयान की मौत ने न केवल उनके परिवार को शोक में डुबो दिया, बल्कि पूरे बिहार कांग्रेस को भी मर्माहत कर दिया।
Published : 3 February 2025, 11:12 AM IST
Topics : Big News bihar Breaking News Commits Suicide Congress Legislature Party leader Dynamite News Manoj Tibrewal Aakash Patna Shakeel Ahmed Khan Top News