Bihar Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, जानिए कौन- कौन विधायक बने मंत्री

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जेडीयू और भाजपा के कई विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 March 2024, 7:15 PM IST
google-preferred

पटना: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जेडीयू और भाजपा के कई विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।

रेणु देवी: सबसे पहले  रेणु देवी (नोनिया) ने शपथ ली जो अति पिछड़ा वर्ग से आती हैं। वह पिछली बार गठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम रही थीं। इसके अलावा वह राज्य में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। वह राज्य में बीजेपी का बड़ा चेहरा मानी जाती हैं। 

मंगल पांडे: मंगल पांडे बीजेपी का बड़ा सवर्ण चेहरा माने जाते हैं। वह 3 बार एमएलसी रह चुके हैं. बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके मंगल पांडे बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।  वह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहने के अलावा 2017 में हिमाचल प्रदेश के पूर्व चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं। 

नीरज कुमार सिंह: नीरज कुमार सिंह बिहार के छातापुर से बीजेपी के विधायक हैं। 2021 में वह पर्यावरण और वन मंत्री रह चुके हैं और बिहार के बड़े राजपूत नेता माने जाते हैं। नीरज कुमार सिंह 5 बार के विधायक हैं. 2015 तक वह जेडीयू में थे।

अशोक चौधरी: जेडीयू नेता अशोक चौधरी महादलित समुदाय से आते हैं। पहले कांग्रेस में थे और अभी जेडीयू में हैं. अशोक चौधरी चार साल से भी ज्यादा समय तक बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं और 2018 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी, वह जेडीयू का चुनावी मैनेजमेंट संभालते हैं। वह पूर्व मंत्री महावीर चौधरी के बेटे हैं.।

लेसी सिंह: लेसी सिंह की गिनती जेडीयू के बड़े नेताओं में होती है। वह धमदाहा से विधायक हैं और पिछली बार नीतीश सरकार में खाद्य और उपभोक्ता मामले विभाग की मंत्री रही हैं। 

मदन सहनी: जेडीयू नेता मदन सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह बिहार सरकार में समाज कल्याण विभाग के मंत्री रह चुके हैं। वह बहादुरपुर से जेडीयू के विधायक हैं।

नीतीश मिश्रा: बीजेपी नेता नीतीश मिश्रा  मधुबनी जिले के झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी गिनती बीजेपी के अहम सवर्ण चेहरों में होती हैं, और वह भाजपा-बिहार के उपाध्यक्ष भी हैं, 2015 में वह कैबिनेट मंत्री रहे थे।

नितीन नबीन: नितीन नबीन बीजेपी का सवर्ण चेहरा हैं, वह दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। वह बांकीपुर से 4 बार विधायक हैं।

डॉ. दिलीप जायसवाल: बीजेपी का पिछड़ा (वैश्य) चेहरा दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह बिहार विधान परिषद में बीजेपी के उप मुख्य सचेतक रहे हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इसके अलावा, भाजपा कोटे से एक और जनता दल यूनाईटेड के तीन और जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के एक मंत्री और इकलौते निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद ने शपथ ली थी, मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में काफी समय से अटकले लगाई जा रही थीं।