हिंदी
पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस वर्ष 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिसमें कुल 12,92,313 लाख छात्र शामिल हुए थे। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक बिहार बोर्ड परीक्षा के नतीजे 24 मार्च 2025 तक घोषित किए जा सकते हैं।
सबकी निगाहें नतीजों पर
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बीएसईबी द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में तीनों स्ट्रीम के छात्र शामिल हुए थे। इनमें कला, विज्ञान और वाणिज्य के छात्र शामिल थे।
छात्रों का कहना है कि उनका भविष्य इसी परीक्षा पर टिका है, इसलिए उनकी निगाहें अब बोर्ड द्वारा घोषित किए जाने वाले रिजल्ट पर टिकी हैं।
यहां चेक करें रिजल्ट
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र और उनके अभिभावक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। छात्रों के लिए रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा और यह वेबसाइट बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट: seniorsecondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध होगा।
इस वेबसाइट पर छात्र अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स भरकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।
Published : 16 March 2025, 1:01 PM IST
Topics : Bihar Board 12th Result 2025 Bihar Board Inter Result Bihar Board Result 2025 BSEB 12th Result 2025 BSEB Class 12 Inter Result 2025 BSEB Inter Result 2025 Class 12 Inter Result Dynamite News Hindi News latest news updates