हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए स्पष्ट किया है मीडिया में चल रही खबरें गलत हैं कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से मांग की है कि कोरोना को देखते हुए पंचायत चुनाव स्थगित कर दिये जायें।
इसका मतलब साफ है कि यूपी में पंचायत चुनाव तय समय पर ही होंगे और पहले चरण का मतदान कल होगा।
इससे पहले तमाम जगहों पर इस बात की अफवाह उड़ गयी थी कि राज्य सरकार ने कोरोना के कारण हाइकोर्ट से मांग की है कि चुनाव स्थगित कर दिये जायें लेकिन ये खबर पूरी तरह से गलत है। राज्य सरकार ने कोई मांग नहीं की है और पंचायती चुनाव तय समय से ही होंगे।
Published : 14 April 2021, 5:37 PM IST
Topics : High Court Manoj Kumar Singh Panchayat polls uttar pradesh उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव पंचायती राज हाईकोर्ट