हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का संगठन विस्तार लगातार जारी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद सपा ने सोमवार को यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई ज़िलों में ज़िला अध्यक्ष नियुक्त कर दिये हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने जिन जनपदों में जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है, उनमें लखनऊ, मीरजापुर, गोरखपुर, बदायूं और रायबरेली शामिल है। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही अन्य जिलों में जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर सकती है।

Published : 6 March 2023, 3:58 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Samajwadi Party uttar pradesh अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी