हिंदी
मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों ने लंबी पूछताछ के बाद शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत को हिरासत में ले लिया है। संजय राउत को 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चाल घोटाले में हिरासत में लिया गया है।
Enforcement Directorate (ED) detains Shiv Sena leader Sanjay Raut in land scam case in Mumbai after hours of conducting raids at his residence
— Dynamite News (@DynamiteNews_) July 31, 2022
ईडी की टीम रविवार सुबह 7 बजे संजय राउत के भांडुप स्थित घर पहुंची थी, जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई और घर की भी ली गई। ईडी अफसरों ने अबसे थोड़ी देर पहले संजय राउत के हिरासत में लिया।
सुबह से ही इस बात की संभावना जतायी जा रही थी कि संजय राउत को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर ले जाया जा सकता है। संजय राउत पर पात्रा चाल घोटाले की जांच में सहयोग न करने का आरोप है।
Published : 31 July 2022, 4:33 PM IST
Topics : ED Mumbai Sanjay Raut Shiv Sena अफसरों ईडी मुंबई शिवसेना नेता संजय राउत हिरासत