हिंदी
नई दिल्लीः डिजिटल लेनदेन करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उनकी सुविधाएं बढ़ने वाली है। रिजर्व बैंक ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की सुविधा कल से 24 घंटे यानी हर वक्त उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।
ये सेवा आज से यानि की 14 दिसंबर की रात में साढ़े 12 बजे से शुरू होगी। आरबीआई ने देश भर में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। कोरोना काल में डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल और ज्यादा बढ़ गया है। आरटीजीएस के तहत न्यूनतम ट्रांसफर अमाउंट दो लाख रुपये है। वहीं अधिकतम राशि 10 लाख तक है।
आरटीजीएस डिजिटल फंड ट्रांसफर करने का एक तरीका है। जिससे कम समय में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। इस पर जीएसटी भी देनी पड़ती है। बता दें की दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर महीने के सभी वर्किंग डे पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक RTGS की मदद से फंड ट्रांसफर किया जाता है।
Published : 13 December 2020, 2:32 PM IST
Topics : Digital Transfer RBI Reserve Bank RTGS ट्रांसफर डिजिटल ट्रांसफर रिजर्व बैंक रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट
No related posts found.